Future Post NewsFuture Post News
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
Reading: बहराइच में भेड़ियों का कहर जारी: दो और मासूम घायल, एक की हालत गंभीर, वन विभाग ड्रोन से कर रहा तलाश
Share
Font ResizerAa
Future Post NewsFuture Post News
Font ResizerAa
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • शिक्षा
  • खेल
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • वित्त
  • सरकारी सेवाएं
  • सुरक्षा
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
© 2026 Future Post. All Rights Reserved. Powered by Future Media News Network (FMNN).
Future Post News > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > Bahraich News - बहराइच > बहराइच में भेड़ियों का कहर जारी: दो और मासूम घायल, एक की हालत गंभीर, वन विभाग ड्रोन से कर रहा तलाश
उत्तर प्रदेशBahraich News - बहराइच

बहराइच में भेड़ियों का कहर जारी: दो और मासूम घायल, एक की हालत गंभीर, वन विभाग ड्रोन से कर रहा तलाश

Rahul chaudhari
Last updated: December 18, 2025 11:48 am
Rahul chaudhari
8 months ago
Share
बहराइच में भेड़ियों का आतंक: 2 मासूम घायल, वन विभाग ड्रोन से कर रहा तलाश
SHARE

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए भेड़िया हमलों में दो मासूम बच्चे घायल हो गए, जिनमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Contents
गोडहिया नंबर-4 के मजरा जरूवा में 2 वर्षीय बच्ची पर हमलादानावल गांव में 5 वर्षीय बालक भी घायलपुलिस-वन विभाग मौके पर, मासूम की तलाश जारीइस साल 11 मौतें, 32 घायल: DFO

गोडहिया नंबर-4 के मजरा जरूवा में 2 वर्षीय बच्ची पर हमला

ताजा मामला गांव गोडहिया नंबर-4 के मजरा जरूवा का है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे, 2 वर्षीय बच्ची आंचल, पुत्री पवन कुमार, अपनी मां ममता और दादी मालती के साथ आंगन में अलाव के पास बैठी थी। इसी दौरान अचानक एक भेड़िया वहां पहुंचा और मासूम पर झपट पड़ा।

परिजनों ने साहस दिखाते हुए लाठियों से भेड़िये को पीटकर भगाया, जिसके बाद वह पास के गन्ने के खेतों की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दानावल गांव में 5 वर्षीय बालक भी घायल

इसी दिन बहराइच, कैसरगंज क्षेत्र के दानावल गांव में भी भेड़िया हमले की घटना सामने आई।
यहां यश कुमार (5), पुत्र विजय कुमार, अपने घर के बाहर अलाव के पास बैठा था, तभी भेड़िये ने उस पर हमला कर दिया। बच्चा स्वेटर और जैकेट पहने होने के कारण गंभीर चोट से बच गया। परिजनों के शोर मचाने पर भेड़िया खेतों की ओर भाग गया। बच्चे को इलाज के लिए CHC ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस-वन विभाग मौके पर, मासूम की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा, रेंजर ओंकार यादव वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ड्रोन की मदद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

रेंजर ओंकार यादव ने बताया,
“हमें एक मासूम पर जंगली जानवर के हमले की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तलाश की जा रही है।”

इस साल 11 मौतें, 32 घायल: DFO

प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि
“इस साल अब तक आदमखोर भेड़िये के हमलों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं।”
लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग द्वारा भेड़ियों को पकड़ने और न्यूट्रलाइज करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की जा रही है।

You Might Also Like

बलिया में गोलियों की गूंज: दुकानदार की हत्या, मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन जुए की लत ने उजाड़ा प्रेम विवाह, पत्नी ने माता-पिता संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की
स्मार्ट प्री-पेड मीटर Balance Zero होते ही कटेगी बिजली, UPPCL का नया नियम लागू
बहराइच की नूपुर पांडेय का कमाल: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर बढ़ता एक और सुनहरा कदम
बहराइच में आदमखोर बाघ का आतंक चरम पर, 24 घंटे में 5 हमले — गांवों में दहशत का माहौल
TAGGED:उत्तर प्रदेश न्यूजकैसरगंजगोडहिया नंबर 4जरूवा मजराबहराइच न्यूजबहराइच न्यूज़ – आज की ताज़ा खबरें | Bahraich News Todayबहराइच भेड़िया हमलाभेड़ियों का आतंकवन विभाग
Share This Article
Facebook Email Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रामगोपाल मिश्रा मामले से जोड़कर देखा जा रहा महंत राजू दास का बहराइच दौरा, ABVP अधिवेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहें रामगोपाल मिश्रा मामले से जोड़कर देखा जा रहा महंत राजू दास का बहराइच दौरा, ABVP अधिवेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहें
Next Article अनुराग द्विवेदी पर ED की कार्रवाई उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर ED का शिकंजा, लैंबोर्गिनी-मर्सिडीज जब्त, दुबई कनेक्शन आया सामने
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Future Post NewsFuture Post News
Follow US
© 2026 Future Post. All Rights Reserved. Powered by Future Media News Network (FMNN).
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
Future Post Logo future post dark logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up