Future Post NewsFuture Post News
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
Reading: UP News: प्रेम विवाह की जिद में युवती बिजली के टावर पर चढ़ी, कहा- प्रेमी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगी
Share
Font ResizerAa
Future Post NewsFuture Post News
Font ResizerAa
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • शिक्षा
  • खेल
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • वित्त
  • सरकारी सेवाएं
  • सुरक्षा
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
© 2026 Future Post. All Rights Reserved. Powered by Future Media News Network (FMNN).
Future Post News > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > Meerut > UP News: प्रेम विवाह की जिद में युवती बिजली के टावर पर चढ़ी, कहा- प्रेमी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगी
उत्तर प्रदेशMeerut

UP News: प्रेम विवाह की जिद में युवती बिजली के टावर पर चढ़ी, कहा- प्रेमी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगी

Last updated: December 26, 2025 5:31 pm
Ashutosh Singh - Head of Digital Content
8 months ago
Share
यूपी में प्रेम विवाह विवाद के चलते युवती बिजली के टावर पर चढ़ी
मेरठ में प्रेम विवाह की जिद पर युवती बिजली के टावर पर चढ़ी, छह घंटे बाद प्रेमी के आने पर उतरी
SHARE

मेरठ के दौराला इलाके के मवीमीरा गांव में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती प्रेम विवाह की जिद पर बिजली के टावर पर चढ़ गई। युवती का कहना था कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

Contents
9 दिसंबर को हुई पंचायत, शादी से किया इंकारसुबह 6 बजे घने कोहरे में टावर पर चढ़ीप्रेमी के पहुंचने के बाद उतरी

जानकारी के मुताबिक, युवती और युवक की पहचान कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों लावड़ में कुछ बार मिले भी। दोनों ने आपस में शादी का फैसला किया, लेकिन अलग बिरादरी होने की वजह से लड़के के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं।

9 दिसंबर को हुई पंचायत, शादी से किया इंकार

बताया गया कि 9 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें विवाह न करने पर सहमति बनी। यहां तक कि विवाद के समाधान के नाम पर लड़के के पिता ने युवती के परिवार को 50 हजार रुपये भी दिए, ताकि मामला खत्म हो सके। इसके बावजूद युवती अपने प्रेमी के अलावा किसी और से शादी करने को तैयार नहीं है।

सुबह 6 बजे घने कोहरे में टावर पर चढ़ी

शुक्रवार तड़के करीब छह बजे युवती प्रेमी को बुलाने की मांग लेकर कोहरे में ही ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गई।
10 बजे कोहरा कम होने पर ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और तुरंत पुलिस तथा परिवार को सूचना दी गई।

पुलिस, ग्रामीण और परिवार ने घंटों समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती बार-बार यही कहती रही कि वह जबर्दस्ती उतारने पर कूद जाएगी या बिजली की रेंज में ऊपर चली जाएगी। इस डर से किसी ने टावर पर चढ़ने की हिम्मत नहीं की।

प्रेमी के पहुंचने के बाद उतरी

करीब छह घंटे बाद, दोपहर 12 बजे युवक मौके पर पहुंचा, जिसके बाद युवती नीचे उतर आई।
पुलिस दोनों को थाने ले गई और काउंसिलिंग की जा रही है।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि युवती अपनी जिद पर अड़ी है और केवल प्रेमी से ही शादी करने की मांग कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई काउंसिलिंग और परिवार की सहमति के बाद तय होगी।

Future Post News — सच के साथ, निष्पक्षता के साथ।

You Might Also Like

UP Police Constable Exam City Details 2026 Out: परीक्षा शहर जारी, ऐसे करें चेक
बहराइच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 340 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे, 60 का होगा निकाह
Instagram End-to-End Encryption बंद! क्या Private Chats अब Hackers पढ़ सकते हैं? जानिए End-to-End Encryption बंद होने से क्या होगा?
यूपी में नकली दरोगा गिरफ्तार: लखनऊ में फर्जी परीक्षा-इंटरव्यू कर युवाओं से ठगी, CBI की आईडी समेत कई सामान बरामद
रामगोपाल मिश्रा मामले से जोड़कर देखा जा रहा महंत राजू दास का बहराइच दौरा, ABVP अधिवेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहें
TAGGED:Future Post NewsMeerut NewsTower IncidentUp newsप्रेम विवाह विवाद
Share This Article
Facebook Email Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
ByAshutosh Singh
Head of Digital Content
Follow:
अशुतोष सिंह एक अनुभवी डिजिटल न्यूज़ कंटेंट लेखक हैं, जो देश-दुनिया की ताज़ा खबरों, तकनीकी ट्रेंड्स और ज्वलंत मुद्दों पर रोचक व जानकारीपूर्ण लेखन के लिए जाने जाते हैं। SEO-फ्रेंडली भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के साथ, अशुतोष ऑनलाइन पाठकों को विश्वसनीय और समसामयिक कंटेंट प्रदान करते हैं। डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग और नई टेक्नोलॉजी में गहरी रुचि रखने वाले अशुतोष हमेशा पाठकों के लिए सबसे पहले, सबसे बेहतर और सबसे सटीक समाचार लाने का प्रयास करते हैं।
Previous Article बलिया में गोलीकांड के बाद पुलिस कार्रवाई बलिया में गोलियों की गूंज: दुकानदार की हत्या, मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार
Next Article बहराइच में आदमखोर बाघ के 24 घंटे में 5 हमले, दो घायल बहराइच में आदमखोर बाघ का आतंक चरम पर, 24 घंटे में 5 हमले — गांवों में दहशत का माहौल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Future Post NewsFuture Post News
Follow US
© 2026 Future Post. All Rights Reserved. Powered by Future Media News Network (FMNN).
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
Future Post Logo future post dark logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up