UP News: प्रेम विवाह की जिद में युवती बिजली के टावर पर चढ़ी, कहा- प्रेमी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगी

Ashutosh Singh - Head of Digital Content
3 Min Read
मेरठ में प्रेम विवाह की जिद पर युवती बिजली के टावर पर चढ़ी, छह घंटे बाद प्रेमी के आने पर उतरी

मेरठ के दौराला इलाके के मवीमीरा गांव में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती प्रेम विवाह की जिद पर बिजली के टावर पर चढ़ गई। युवती का कहना था कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

जानकारी के मुताबिक, युवती और युवक की पहचान कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों लावड़ में कुछ बार मिले भी। दोनों ने आपस में शादी का फैसला किया, लेकिन अलग बिरादरी होने की वजह से लड़के के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं।

9 दिसंबर को हुई पंचायत, शादी से किया इंकार

बताया गया कि 9 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें विवाह न करने पर सहमति बनी। यहां तक कि विवाद के समाधान के नाम पर लड़के के पिता ने युवती के परिवार को 50 हजार रुपये भी दिए, ताकि मामला खत्म हो सके। इसके बावजूद युवती अपने प्रेमी के अलावा किसी और से शादी करने को तैयार नहीं है।

सुबह 6 बजे घने कोहरे में टावर पर चढ़ी

शुक्रवार तड़के करीब छह बजे युवती प्रेमी को बुलाने की मांग लेकर कोहरे में ही ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गई।
10 बजे कोहरा कम होने पर ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और तुरंत पुलिस तथा परिवार को सूचना दी गई।

पुलिस, ग्रामीण और परिवार ने घंटों समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती बार-बार यही कहती रही कि वह जबर्दस्ती उतारने पर कूद जाएगी या बिजली की रेंज में ऊपर चली जाएगी। इस डर से किसी ने टावर पर चढ़ने की हिम्मत नहीं की।

यह भी पढ़ें:
UP News: हर ग्राम पंचायत में कोटेदार को मिलेगी सरकारी दुकान | Govt Shops for Kotedars in Every Gram Panchayat

प्रेमी के पहुंचने के बाद उतरी

करीब छह घंटे बाद, दोपहर 12 बजे युवक मौके पर पहुंचा, जिसके बाद युवती नीचे उतर आई।
पुलिस दोनों को थाने ले गई और काउंसिलिंग की जा रही है।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि युवती अपनी जिद पर अड़ी है और केवल प्रेमी से ही शादी करने की मांग कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई काउंसिलिंग और परिवार की सहमति के बाद तय होगी।

Future Post News — सच के साथ, निष्पक्षता के साथ।

Share This Article
Head of Digital Content
Follow:
अशुतोष सिंह एक अनुभवी डिजिटल न्यूज़ कंटेंट लेखक हैं, जो देश-दुनिया की ताज़ा खबरों, तकनीकी ट्रेंड्स और ज्वलंत मुद्दों पर रोचक व जानकारीपूर्ण लेखन के लिए जाने जाते हैं। SEO-फ्रेंडली भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के साथ, अशुतोष ऑनलाइन पाठकों को विश्वसनीय और समसामयिक कंटेंट प्रदान करते हैं। डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग और नई टेक्नोलॉजी में गहरी रुचि रखने वाले अशुतोष हमेशा पाठकों के लिए सबसे पहले, सबसे बेहतर और सबसे सटीक समाचार लाने का प्रयास करते हैं।
Leave a Comment