Future Post NewsFuture Post News
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
Reading: सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ पड़ा भारी, इंस्टाग्राम रील में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Future Post NewsFuture Post News
Font ResizerAa
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • शिक्षा
  • खेल
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • वित्त
  • सरकारी सेवाएं
  • सुरक्षा
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
© 2026 Future Post. All Rights Reserved. Powered by Future Media News Network (FMNN).
Future Post News > Blog > राज्य > बिहार > सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ पड़ा भारी, इंस्टाग्राम रील में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार
राज्यबिहार

सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ पड़ा भारी, इंस्टाग्राम रील में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

IMG_20260318_044618_442
Last updated: February 1, 2026 7:13 pm
Vishal K. Singh - Editor
6 months ago
Share
औरंगाबाद में सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने के लिए हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार। वायरल इंस्टाग्राम रील पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
SHARE

औरंगाबाद। सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाहत में हथियार लहराना दो युवकों को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम रील के जरिए ‘भौकाल’ दिखाने की कोशिश में दोनों युवक सीधे हवालात पहुंच गए। वायरल वीडियो पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
इंस्टाग्राम रील से खुला मामलाछापेमारी में आरोपी दबोचे गएनिशानदेही पर देसी कट्टा बरामदपुलिस का सख्त संदेशआर्म्स एक्ट में केस, न्यायिक हिरासत

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और मोबाइल फोन बरामद किया है, जबकि उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इंस्टाग्राम रील से खुला मामला

मामला फेसर थाना क्षेत्र का है। शनिवार को थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को सूचना मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रौशन कुमार नामक युवक ने अवैध हथियार के साथ वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की और तत्काल कार्रवाई शुरू की।

छापेमारी में आरोपी दबोचे गए

पुलिस टीम ने फेसरा गांव में छापेमारी कर रौशन कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान रौशन ने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखाया गया हथियार गोल्डन कुमार का है, जो पोखराहा गांव का रहने वाला है।

इसके बाद पुलिस ने गोल्डन कुमार को भी हिरासत में लिया।

निशानदेही पर देसी कट्टा बरामद

पूछताछ के क्रम में गोल्डन कुमार ने हथियार छुपाकर रखने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पोखराहा बधार से एक देसी कट्टा बरामद किया।

पुलिस का सख्त संदेश

प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो डालने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

आर्म्स एक्ट में केस, न्यायिक हिरासत

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में एसआई राजकुमार यादव, दिग्विजय सिंह सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

You Might Also Like

बंगाल में बढ़ा राजनीतिक तापमान, ममता के घर के बाहर लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे
बहराइच में आज से शुरू होगी जनगणना, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे भी टकरा रहे हैं
UP News: हर ग्राम पंचायत में कोटेदार को मिलेगी सरकारी दुकान | Govt Shops for Kotedars in Every Gram Panchayat
इंस्टा इश्क से जेल तक: शादी में दूल्हा बनकर पहुंचा प्रेमी, ब्लैकमेल के आरोप में अरेस्ट
TAGGED:Arms Act CaseBihar Police ActionHindi Crime NewsSocial Media CrimeViral Reel Newsआर्म्स एक्ट गिरफ्तारीइंस्टाग्राम रील मामलाऔरंगाबाद क्राइम न्यूजबिहार क्राइम न्यूजसोशल मीडिया पर हथियार
Share This Article
Facebook Email Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
IMG_20260318_044618_442
ByVishal K. Singh
Editor
Follow:
Vishal Singh is the Editor-in-Chief of Future Post News. He leads the newsroom with a focus on accurate, timely, and unbiased reporting across national, regional, technology, business, sports, and public affairs. He oversees editorial standards, fact-checking, and content quality to ensure readers receive reliable and trustworthy news.
Previous Article बरेली में प्रेम विवाह के बाद पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामला उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन जुए की लत ने उजाड़ा प्रेम विवाह, पत्नी ने माता-पिता संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की
Next Article उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UP Police Constable Exam Date 2026 घोषित: 3 दिन, 6 शिफ्ट, लाखों अभ्यर्थियों की होगी परीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Future Post NewsFuture Post News
Follow US
© 2026 Future Post. All Rights Reserved. Powered by Future Media News Network (FMNN).
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • DMCA
  • Disclaimer
Future Post Logo future post dark logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up